चन्द्रपुर महानदी पुल पर यथावत रूप से प्रारंभ हुई भारी वाहनों की आवाजाही

चन्द्रपुर महानदी पुल पर यथावत रूप से प्रारंभ हुई भारी वाहनों की आवाजाही

चन्द्रपुर- ज्ञात है कि प्रशासन के निर्देशानुसार लगभग पिछले 6 महीनों से महानदी पुल पर मरम्मत कार्य हेतु भारी वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया था। जिस वजह से आमलोगों सहित भारी वाहन मालिकों को अपने गंतव्य पहुँचने को लेकर अन्य मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा था एवं मरम्मत कार्य के शीघ्र पूर्ण होने को लेकर सभी की निगाहें टिकी थी। अतः प्रशासन ने भी मरम्मत कार्य में देरी न करते हुवे आज दिनाँक 04.07.2022 को महानदी पुल को भारीवाहनो के परिचालन हेतु अनुमति प्रदान कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एच. रायगढ़ प्रभारी एस.डी.ओ. बी.एस. भदौरिया के आदेशानुसार फील्ड असिस्टेंट सुरेश ठाकुर एवं हरक्यूलिस कंपनी के ब्रिज इंजीनियर तैफूर खान के नेतृत्व में आज ,मरम्मत हुई पुल का विधिविधान सहित पूजा कर भारी वाहनों के आवागमन हेतु इसे खोल दिया गया है।

Ram Kishore Dubey
Ram Kishore Dubey

समाचार एवं विग्यापन के लिए संपर्क करें
वाट्सअप नं 9302496135

Articles: 874