अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हुए विविध कार्यक्रम
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रही दिनेश्वरी डनसेना


रायगढ़, 11 अक्टूबर2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में आज स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।


पीसीपी एनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका सम्मान के प्रति दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिला के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता लाना है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। जिसका सामना दुनियाभर में महिलाएं कर रही है। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला उत्पीडऩ, समान पोषण, मानव एवं कानूनी अधिकार इत्यादि शामिल है। उक्त दिवस के अवसर पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के साथ-साथ श्लोगन एवं भाषण की प्रस्तुति की गई। जिमसें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिनेश्वरी डनसेना, द्वितीय पुरस्कार नेहा खेस एवं तृतीय पुरस्कार किरण साहू को प्रदान किया गया। सावनमति महंत द्वारा भाषण, आकांक्षा एवं श्रद्धा द्वारा श्लोगन प्रस्तुत किया गया। साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने हेतु समस्त विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  

Ram Kishore Dubey
Ram Kishore Dubey

समाचार एवं विग्यापन के लिए संपर्क करें
वाट्सअप नं 9302496135

Articles: 863